रामपुर, जनवरी 3 -- स्वार तहसील के दौकपुरी टांडा गांव की मुरादाबादी बिरयानी नेपाल के बाद अब दुबई में भी अपनी खुशबू बिखेरने लगी है। विदेशों में भी नॉनवेज के शौकीन बिरयानी को खूब शौक के साथ खा रहे हैं। नेपाल की दर्जनों दुकानों के बाद अब दुबई में भी बिरयानी अपना रंग जमा रही है। देश में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हजारों बिरयानी की दुकानें चल रही हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में भी दौकपुरी टांडा की मुरादाबादी बिरयानी को काफी पसंद किया जा रहा है। गांव के हिंदू मुस्लिम मिलकर बिरयानी का कारोबार चला रहे हैं। गांव में हिंदू मुस्लिम के बीच कोई भेदभाव नहीं है। मुस्लिम की दुकान पर हिंदू और हिंदू की दुकान पर मुस्लिम बेहिचक काम करता है। बिरयानी तैयार करने वाले गांव के कारीगरों की काफी डिमांड है। गांव के सैकड़ो युवा अलग-अलग दुकानों पर बिरयानी बनाकर अपना...