महाराजगंज, अप्रैल 15 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल में बदलते हालात ने पर्यटन को चोट पहुंचाई है। राजतंत्र को वापस लाने के लिए आंदोलन, राष्ट्रीय राजतांत्रिक पार्टी की ओर से हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर आंदोलन का असर नेपाल के पर्यटन उद्योग पर असर डाल रहा है। पर्यटकों ने नेपाल से मुंह मोड़ा है। पिछले साल की तुलना में पांच फीसदी विदेशी नेपाल में कम पहुंचे हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार मार्च 2025 में 121,687 पर्यटक नेपाल पहुंचे। यह 2024 की तुलना में 5.1 प्रतिशत कम है। जैसे-जैसे नेपाल में मुख्य पर्यटन सीजन नजदीक आ रहा है, पर्यटकों के आगमन का रुझान घट रहा है। इससे पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों में चिन्ता बढ़ती जा रही है। वर्ष 2025 की शुरुआत से पर्यटकों के आगमन में पिछले वर्ष की तुलना में कमी आई है। जनवरी 2024 और 2025 के आसपास पर्यटक आय...