नोएडा, सितम्बर 10 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शारदा विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे नेपाली छात्रों को अपनों की चिंता सता रही है। नेपाल में चल रहे हालातों को देखते हुए छात्रों ने दशहरा पर घर जाने की योजना तक को भी टाल दिया है। शारदा विश्वविद्यालय में नेपाल के 150 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। मेडिकल की छात्रा अमलेंग्शा ने बताया कि नेपाल में सोशल मीडिया के बंद के विरोध हो प्रदर्शन आगजनी हो रही है। नेपाल के युवाओं का नेताओं के भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ चल अभियान में कई लोगों की मौत तक हो चुकी। ऐसे हालातों में उन्हें अपनों की चिंता भी सता रही है। घर लगातार बात हो रही है। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार चरम पर है। नौकरियां नहीं मिल रही। सभी परेशान हैं। हालांकि, हिंसा कोई समाधान नहीं है। हिंसा के कारण देश का काफी नुकसान हो चुक...