देहरादून, सितम्बर 11 -- नेपाल में भड़की हिंसा के बीच दून के ट्रांसपोर्ट कारोबारी की पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद कारोबारी को सहायता के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। वे पत्नी के निर्जीव शरीर के साथ अजनबी देश में मदद की आस में भटक रहे हैं। उसका कहना है कि नेपाल दूतावास ने भी तुरंत मदद से इनकार कर दिया है। दून और गाजियाबाद में ट्रांसपोर्ट का कारोबार चलाने वाले रामबीर सिंह गोला अपनी पत्नी राजेश गोला के साथ नेपाल घूमने गए हुए थे। वे काठमांडू के जिस होटल में ठहरे थे, वहां बाहर अचानक हिंसा भड़क उठ थी। उपद्रवियों ने होटल में आगजनी की। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग कमरों से निकलकर जान बचाने के लिए दौड़े। इसी भगदड़ के दौरान राजेश चौथी मंजिल से नीचे गिर पड़ीं। पर, रामबीर को इसका पता नहीं चला। वो अपनी पत्नी को हर जगह तलाश करते रहे। तब उन्हें पता नहीं था कि उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.