महाराजगंज, नवम्बर 7 -- सोनौली, आलोक जोशी। नेपाल की वादियों में एक बार फिर भारतीय पर्यटक बढ़े हैं। धार्मिक पर्यटक स्थलों सहित हिमालयन ट्रेकिंग, साहसिक खेल भारतीयों को लुभा रहे हैं। इसी वजह से भारतीय पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और नेपाल पर्यटन में बूम आ रही है। वहीं, नेपाली पर्यटन से जुड़े लोग भारतीयों को लुभाने के लिए नई-नई स्कीम ला रहे हैं। मुख्य पर्यटन सीजन अक्टूबर के महीने में ही 128,443 पर्यटक नेपाल पहुंचे हैं, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में 3.3 प्रतिशत अधिक हैं। अक्टूबर 2024 में 124,391 पर्यटक आए थे। खास बात यह है कि इस महीने अमेरिकी और यूरोपीय पर्यटकों के आगमन में अच्छी वृद्धि हुई है। हालांकि भारतीय पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा है। अक्टूबर में भारत से 17,298 पर्यटक आए, वहीं अमेरिका से 13,286 पर्यटकों के आंकड...