नई दिल्ली, मार्च 11 -- नेपाल में एक बार फिर राजशाही की मांग जोर पकड़ रही है। वहीं पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह की सक्रियता और बयान इस आंदोलन में आग में घी का काम कर रहे हैं। वहीं राजशाही के समर्थन में निकाली गई रैली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर दिखाी देने के बाद बवाल और बढ़ गया है। काठमांडू में ज्ञानेंद्र शाह के स्वागत के लिए रैली निकाली गई थी। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) ने नेपाल में राजशाही के समर्थन का मोर्चा संभाल रखा है। रविवार को 77 साल के ज्ञानेंद्र शाह त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे तो उनका समर्थन करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। आरपीपी के कार्यकर्ता उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। आरपीपी मांग कर रही है कि नेपाल में फिर से एक बार राजशाही बहाल होनी चाहिए। वहीं इस मांग के समर्थन में धीरे-धीरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.