अररिया, दिसम्बर 12 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सितंबर माह में नेपाल में जेन जी आंदोलन दौरान नेपाल की झुमका जेल से फरार सजायाफ्ता 28 वर्षीय कैदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुप्त सूचना पर नेपाल पुलिस ने यह गिरफ्तारी जोगबनी से सटे मटियरवा से की है। गिरफ्तार सजायाफ्ता कैदी पप्पू कुमार यादव सुनसरी भोकराहा नरसिंह गांवपालिका वार्ड पांच का रहने वाला है। जेन जी आंदोलन के दौरान मौके का फायदा उठाकर अन्य कैदियों के साथ पप्पू कुमार यादव भी फरार हो गया था। जेल से फरार होने के बाद जहां तहां छिपकर रह रहा है। नेपाल पुलिस भी उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस को जैसे ही यह जानकारी मिली कि पप्पू जोगबनी से सटे मटियरवा में है बिना देर किए उसे दबोच लिया। इससे पहले इसी सप्ताह जेन जी आंदोलन के दौरान काठमांडू स्थित नक्खू जेल से फरार निपुन गुप्ता को मोरंग पुलिस ने व...