रांची, जनवरी 5 -- रांची, संवाददाता। डोरंडा स्थित जैप-वन ग्राउंड सोमवार से खुशबुओं और सांस्कृतिक रंगों से गुलजार हो उठा। यहां चार दिवसीय आनंद मेले का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें देश-विदेश की संस्कृति, जायके और शिल्प का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। उद्घाटन के पहले ही दिन बड़ी संख्या में राजधानीवासी इस मेले का लुत्फ उठाने पहुंचे। 100 स्टॉल्स पर सजी है विविधताओं की दुनिया मेले में कुल 100 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें जैप-वन वाहिनी की 14 कंपनियों के स्टॉल के अलावा बिहार, नेपाल, दार्जिलिंग और पश्चिम बंगाल के व्यापारियों की विशेष उपस्थिति है। मेले के माहौल को बिहार का मशहूर खुरमा, दार्जिलिंग की खुशबूदार चाय और नेपाल के विशेष मसालों ने खास बना दिया है। लोग दार्जिलिंग की डाले मिर्च, नेपाल की छुरपी और थुकपा नूडल्स की खरीदारी में विशेष रुचि दिखा रहे हैं...