हल्द्वानी, सितम्बर 13 -- हल्द्वानी। तीन दिन पहले नेपाल में विद्रोह के बीच जेलों से भगाए गए सैकड़ों कैदियों में से करीब 100 कैदी वापस लौट गए हैं। उनके लौटने का कारण कर्फ्यू रहा। जिस कारण ये कैदी न तो नेपाल में रह सके न ही सीमा पार कर बाहर जा सके। अंत में इन्होंने आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया। कंचनपुर जेल कार्यालय के कार्यवाहक प्रशासक रामदत्त जोशी के अनुसार जेल में कुल 479 कैदी थे। इनमें 453 पुरुष और 26 महिलाएं शामिल थीं। इनमें से 169 पर मादक पदार्थों से संबंधित आरोप थे। मंगलवार रात लगभग तीन-चार सौ लोग देसी हथियारों के साथ जेल में घुस आए और मुख्य द्वार का ताला तोड़कर कैदियों को भागने में मदद की। प्रशासक जोशी ने बताया कि कुछ कैदी लौट आए हैं और कुछ संपर्क में हैं जो जल्द वापस आएंगे। कहा कि कर्फ्यू के कारण वे वापस नहीं आ पाए हैं और न ही बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.