मधुबनी, जनवरी 16 -- जयनगर,एक संवाददाता। नेपाली संत आत्मानंद दास बैरागी के द्वारका में आयोजित यज्ञ का बुलावे को लेकर गुरुवार की शाम से शुक्रवार शाम तक जयनगर स्टेशन पर हजारों की श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेशन पर बढ़ते भीड़ को लेकर रेल प्रशासन तथा जिलाप्रशासन सवेरे से श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रण को लेकर काफी मशक्कत किया। सुबह से ही द्वारका वाले यात्रियों को प्लेटफार्म खाली करा कर नेपाली स्टेशन के परिसर तथा प्लेटफार्म पर भेज दिये। ताकि शाम 6:10 बजे आईआरसीटीसी के द्वारा द्वारका के लिए बुकिंग किये गये श्रद्वालुओं को बैठाया जा सके। इधर स्टेशन परिसर पर भी सैकड़ो यात्रियों की हुजूम थी। जिसे रेल प्रशासन द्वारा जगह जगह रस्सियों से बेरिकेडिंग कर रखा था। ट्रेन को शाम में 4 नम्बर प्लेटफार्म पर लाया गया। जहां से प्रशासन ने पहले नेपाली स्टेशन तरफ के जमव...