मोतिहारी, मई 7 -- लखौरा,निसं । थाना क्षेत्र के इनरवा फुलवार गांव में परि. पुअनि सना कौशर के नेतृत्व में मंगलवार को छापेमारी कर करीब 25 लीटर नेपाली अंग्रेजी शराब व एक बाइक के साथ तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है । कारोबारी की पहचान थाना के इनरवा फुलवार गांव के नारायण बैठा, जितना थाना के झझरा गांव निवासी राजू कुमार व चंद्रवीर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब व बाइक को जब्त कर थाना लाई । थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पकड़े गये शराब कारोबारियों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.