अररिया, दिसम्बर 20 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के सीमावर्ती कोशी क्षेत्र में लगातार ब्राउन शुगर कारोबारी पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मोरंग, झापा और सुनसरी के विभिन्न जगहों से चार लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर मिली जानकारी अनुसार मोरंग के लेटानग पुलिस ने स्थानीय धीरज न्यौपाने को नौ ग्राम बाउन शुगर, झापा के दमक थाना पुलिस स्थानीय बीर बहादुर पौडेल को एक ग्राम 230 मिलीग्राम, कनकाई नगरपालिका वार्ड छह निवासी गोपाल राजवंशी के पास से 170 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इसी प्रकार सुनसरी के बराह क्षेत्र नगरपालिका वार्ड सात निवासी विशाल राई को 580 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ महेंद्रनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रदेश प्रहरी कार्यालय के अनुसार सभी को संबंधित क्षेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.