अररिया, फरवरी 15 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल भारत सीमा क्षेत्र से नेपाल सशस्त्र पुलिस बल रानी के नेतृत्व की संयुक्त टीम के द्वारा सीमा से सटे मोरंग जिले के जहदा भुटाहा के नया टोल क्षेत्र से 275.8 किलो गांजा बरामद किया है उक्त गांजे की खेप भारत भेजे जाने के लिए रखे जाने की बात कही है। सीमा सुरक्षा गुल्म रानी, बिओपी दरैया व बिओपी मधुमल्ल की संयुक्त टीम के द्वारा सुचना के आधार पर की गयी कार्यवाही मे पुवाल के ढेर के नीचे छिपा कर रखे गए उक्त गांजा की खेप बरामद किए जाने की सशस्त्र पुलिस नायब उपरीक्षक तिलक खड्का ने कही है। वही गांजा के कारोबार मे शामिल स्थानीय 28 वर्षीय चन्दन कुमार साह को गिरफ्तार करने की बात पुलिस ने कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...