जौनपुर, मार्च 24 -- जौनपुर। अघोर पीठ बाबा कीनाराम आश्रम विशेषरपुर (श्री सर्वेश्वरी समूह) की ओर से मोतियाबिंद एवं लेंस प्रत्यारोपण, नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन रविवार को खुटहन स्थित गौसपुर गांव में एक क्लीनिक पर किया गया। शिविर में 125 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसमें 48 मरीज मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित किए गए। इन मरीजों का 25 मार्च को राजकीय लीलावती अस्पताल में नेत्र सर्जन डा. धनीशंकर सिंह करेंगे। कैंप का उद्घाटन डॉ. रविशंकर ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पैथोलाजी के डायरेक्टर डा. रविशंकर सिंह व विशिष्ट अतिथि आप नेता विनोद कुमार प्रजापति रहे। टीम में डा. दीपक शर्मा, डॉ. राकेश मिश्रा, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. संतलाल शामिल रहे। मरीजों को दवा आई ड्रॉप, खून की जांच किया गया। इससे पहले अवधूत भगवान रामजी पूज्य बाबा सिद्धार्थ गौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.