हरदोई, मार्च 19 -- संडीला। लाला गंगा प्रसाद मानव कल्याण समिति और सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में नगर कल्याण समिति के धर्मशाले में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शुभारम्भ डॉ. रवि प्रकाश शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 110 मरीजों का परीक्षण हुआ। इसमें 53 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए। इस मौके पर डॉ. सत्य प्रकाश, सुरेश तिवारी, विशुन दयाल शुक्ला, आलोक अस्थाना, शिवनारायण, राकेश मोहन, नीलिमा गुप्ता, कल्पना गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.