हमीरपुर, फरवरी 1 -- भरूआ सुमेरपुर। कस्बे के ठडेश्वरी सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को मानवता की सेवा में तत्पर जानकी कुण्ड नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कॉर्डिनेटर डाक्टर सुशील कुमार ने बताया कि शिविर में 158 लोगों की आँखों की गहन जाँच की गई। जाँच के दौरान 47 मरीज़ों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया है। 25 लोगों को निशुल्क दवाइयाँ और 11 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। शिविर में चित्रकूट नेत्र चिकित्सालय के कॉर्डिनेटर के अलावा डॉ.आयुष मिश्र ने अपनी सेवाएँ दीं। शिविर को सफल बनाने में मंगली प्रसाद अमित कुमार आदि का सक्रिय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...