मैनपुरी, फरवरी 7 -- पंजाबी कालोनी स्थित सुराज आई हॉस्पीटल पर एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डा. एके जौहरी, डा. नमन श्रीवास्तव, डा. चाहत जौहरी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। शिविर में 87 मरीजों का आगरा व लखनऊ के चिकित्सकों का चेकअप कर परामर्श दिया। शिविर में 18 मरीज मोतियाबिंद के चिन्हित किए गए। जिन्हें ऑपरेशन के लिए आगामी तिथियां दी गई हैं। उक्त मरीजों का ऑपरेशन फेको विधि द्वारा बिना चीरा, बिना टांका, बिना इंजेक्शन के लेंस वाला किया जाएगा। डा. एके जौहरी ने बताया कि इस तरह के कैंप लगने से मरीजों में अपनी बीमारी के प्रति जागरूकता आती है। सही समय पर बीमारी के पता चलने पर उनका उपचार करना आसान हो जाता है और बीमारी भी समय पर ठीक हो जाती है। मरीजों को आंख की सुरक्षा के उपाय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.