लोहरदगा, फरवरी 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। कल्याण विभाग झारखंड सरकार द्वारा वित्त पोषित और विकास भारती विशुनपुर द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल हेसल बसारडीह लोहरदगा में शनिवार को जिला अंधापन नियंत्रण समिति लोहरदगा एवं जीवन ज्योति ट्रस्ट रांची के संयुक्त तत्वाधान में नेत्र रोग के रोगियों का नि:शुल्क स्क्रीनिंग हुआ। नेत्र सहायक संजू कुमारी गुप्ता के द्वारा आंख रोग से संबंधित 75 मरीजों का आंखों का जांच कर परामर्श दिया गया। साथ ही मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 41 मरीजों को चिन्हित कर लैंस प्रत्यारोपण सह मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए कल्याण अस्पताल में भर्ती किया गया। नेत्र सर्जन डॉ वीरेंद्र कुमार एवं उनकी टीम के द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लैंस प्रत्यारोपण रविवार को किया जाएगा। सभी मरीजों का नि:शुल्क ब्लड शुगर बीपी और 53 मरीजों का 62 पैथोलॉजिकल जांच किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.