अंबेडकर नगर, जनवरी 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुर में अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत दृष्टिबाधित स्कूली बच्चों में जांच के उपरांत चश्मों को वितरण हुआ। समारोह पूर्वक वितरण भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने केंद्र के अधीक्षक डॉ नूर अहमद के साथ किया। बच्चों में चश्मा वितरित करते हुए बाल्मीकि उपाध्याय ने कहा मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर जाति और वर्ग के महिलाओं, बालिकाओं, बच्चों और बुजुर्गों की स्वास्थ्य के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। कहा आंख मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। आंख की देखभाल करते रहना चाहिए। कहा दिन भर की दिनचर्या में आंखों में जमें धूल को हर दिन साफ पानी के छीटों से साफ कर आंख की बीमारियों से बचा जा सकता है। केंद्र अधीक्षक डॉ नूर अहमद ने बच्चों को प्रत्येक दि...