आगरा, फरवरी 18 -- श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा की ओर से प्राथमिक विद्यालय गुतला, बरौली अहीर में निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। नेत्र परीक्षण शिविर में डॉ.तपस्या सिंह और उनकी टीम ने 300 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की। करीब 100 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान की गई। जिनके ऑपरेशन हेतु पंजीकरण किया गया। मरीजों को चश्मे के नंबर दिए गए तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त डॉ. धीरज (फिजीशियन) और डॉ.श्रुति जैन ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं दंत जांच की। संयोजक सुरेश चंद जैन, अध्यक्ष पवन जैन, महामंत्री संजय बाबू जैन, कोषाध्यक्ष विजय जैन, राजीव जैन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.