नोएडा, जून 26 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-121 स्थित जगन्नाथ मंदिर और सेक्टर-33 के इस्कॉन मंदिर में गुरुवार को नेत्र उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रभु के दर्शन किए। देव स्थान अथवा स्नान पूर्णिमा के बाद परंपरा के अनुसार भगवान 15 दिनों तक बीमार पड़ते हैं। इस दौरान भगवान भक्तों को दर्शन नहीं देते। गुरुवार को 15 दिनों बाद प्रभु जगन्नाथ ने अपने नेत्र खोले और भक्तों को नेत्रोत्सव दर्शन दिए। इस दौरान विशेष अनुष्ठान के साथ प्रभु जगन्नाथ को नया वस्त्र धारण कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आमंत्रित पुजारियों के सानिध्य में भगवान की पूजा हुई। इसके बाद महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। रथ यात्रा आज निकाली जाएगी इस्कॉन मंदिर की रथ यात्रा शुक्रवार शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.