सासाराम, जून 2 -- सासाराम, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के जगदवनडीह गांव स्थित ललन सिंह आवासीय सेफ्रो नेत्रहीन विद्यालय परिसर में सोमवार को एक आध्यात्मिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रजापति ईश्वरीय ब्रह्म कुमारी विश्वविद्यालय सेवा केंद्र के शाखा की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, जेल अधीक्षक सुधीर कुमार, संस्था की अध्यक्ष डॉ मधु उपाध्याय, डॉ आलोक तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व आगत अतिथियों को संस्था के सचिव जीएनलाल व ब्रह्म कुमारी संस्थान की प्रधान प्रबंधक बीके बबीता द्वारा अंग वस्त्र और बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही संस्थान के भूमि दानदाता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की अध्यक्ष सह जिले की स्वच्...