रांची, मार्च 11 -- रांची। ब्रजकिशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय, बड़गाईं की छात्राओं ने बरियातू स्थित वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। छात्राओं ने वृद्धजनों के सम्मान में भजन और होली गीतों की मधुर प्रस्तुतियां दीं। नृत्य और सुमधुर गायन की प्रस्तुतियों ने माहौल को आनंदमयी कर दिया। वृद्धाश्रम के निवासियों ने छात्राओं को गुलाल लगाकर आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वृद्धाश्रम की अध्यक्षा सुशीला गुप्ता ने कहा कि छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से साबित कर दिया कि दिव्यांगता किसी की सफलता में बाधा नहीं बन सकती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.