दरभंगा, जनवरी 5 -- दरभंगा। कामेश्वरी प्रिया पूअर होम राजकीय नेत्रहीन उच्च विद्यालय में रविवार को ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सभी अतिथियों ने लुई ब्रेल के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दृष्टिबाधित लोगों के जीवन में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया गया कि विद्यालय परिसर में दिव्यांग छात्रों के लिए जल्द ही नई कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएगी। इस कदम से छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। जयंती के उपलक्ष्य में छात्रों के लिए पठन, लेखन और अनुशासन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.