रांची, जून 26 -- रातू, प्रतिनिधि। छोटानागपुर की ऐतिहासिक रथ यात्रा शुक्रवार को रातू किले के जगन्नाथ मंदिर परिसर से निकलेगी। गुरूवार को दिन में राजपुरोहित भोलानाथ मिश्र, करुणा मिश्र सहित अन्य पुरोहितों द्वारा भगवान जगन्नाथ की नेत्रदान प्रक्रिया पूरी कराई गई। नेत्रदान के बाद भगवान की महाआरती हुई और प्रसाद का वितरण हुआ। इस के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा के साथ श्रद्धालुओं के लिए सर्वसुलभ हो गए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा करने के लिए देर शाम तक लगी रही। रथयात्रा को लेकर रातू किले और पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई है। राजकुमारी माधुरी मंजरी देवी और कल्पना देवी की देखरेख में रथयात्रा निकाली जाएगी। किले के प्रबंधक दामोदर मिश्र ने कहा कि मंदिर सुबह पांच बजे से पहले श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर स्थल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.