गढ़वा, अगस्त 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में आई बैंक की स्थापना अबतक नहीं हो सकी है। उसके लिए जरूरी सुविधाओं की भारी कमी है। उसके बाद भी जिले में नेत्रदान को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। लोग नेत्रदान के लिए लगातार आगे आ रहे हैं। सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति अपनी भूमिका निभाने वालों की कमी नहीं है। मरणोपरांत अपने शरीर के अंगों का दान करने के प्रति भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है। कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने जीवित रहते हुए अपने सगे संबंधियों के लिए अंगों का दान किया है। कुछ ऐसे अंगों का दान जो व्यक्ति के मरने के बाद स्वीकार किये जाते हैं वह दूसरों के जीवन में नया सवेरा लेकर आते हैं। उनमें खास तौर पर नेत्रदान है। नेत्रदान के प्रति जागरूकता और अभियान को जिले में नया आयाम मिलने लगा है। विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और उसके लिए जागरूकता अभियानों ने समाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.