काशीपुर, फरवरी 12 -- बाजपुर, संवाददाता। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को महुआखेड़ागंज के भाजपा मंडल अध्यक्ष हरजिन्दर सिंह ने अपनी धर्मपत्नी बरखेड़ी ग्राम प्रधान कमलजीत कौर तथा दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। रामराज रोड स्थित होटल सनसाइन में आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सभी को कांग्रेस में शामिल कराया। यहां यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है और अपराध चरम पर पहुंच गए हैं। आम जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार और ओवरलोड डंपर अब केवल वाहन नहीं, बल्कि चलती-फिरती मौत बन चुके हैं। रोज किसी न किसी परिवार का चिराग बुझ रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.