बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का राजगीर में हुआ स्वागत राजगीर, निज प्रतिनिधि। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के राजगीर पहुंचने पर मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। तेजस्वी यादव बुधवार को अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में राजद के कार्यकर्ता दर्शन सह जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से जनसंवाद करेंगे और पार्टी की मजबूती तथा विस्तार पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम को लेकर शहर के कई जगहों पर तोरण द्वार बनाए गए हैं। मौके पर महेंद्र यादव, अनिल कुमार, गोलू यादव, मनोरमा रानी, महफूज आलम, अशोक यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.