नई दिल्ली, जनवरी 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सिख गुरुओं के कथित अपमान के मामले को लेकर भाजपा व आप के बीच शुरू सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। आप ने भाजपा पर विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता आतिशी को अपमानजनक शब्द बोलने का आरोप लगाया है। आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने सदन में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष आतिश पर अपमानजनक टिप्पणी की। यह महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंत्रियों व विधायकों ने सोशल मीडिया पर आतिशी के नाम पर फर्जी वीडियो चलाए। शनिवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विधानसभा के अंदर भाजपा के विधायक ने खड़े होकर नेता प्रतिपक्ष को अपमानजनक शब्द बोला और उनका मजाक उड़ाया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री को यह नहीं कहना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.