काशीपुर, अप्रैल 5 -- काशीपुर। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष व विधायक यशपाल आर्य ने बाजपुर विस क्षेत्र में चार करोड़ तेरह लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं सुनकर समाधान भी किया। बाजपुर क्षेत्र के ग्राम सभा बरखेड़ा पांडेय में राज्य योजना के तहत जोशी मझरा, महुआखेड़ा गंज मोटर मार्ग का निर्माण 3.67 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं विधायक निधि से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति व पार्क का सौंदर्यीकरण पांच लाख की राशि से होगा। दस लाख की लागत से बारात घर के प्रथम तल पर हॉल का निर्माण कराया जाएगा। धीमरखेड़ा में सात लाख 47 हजार रुपये से मार्ग का निर्माण होगा। महुआखेड़ा गंज के विजय नगर में पांच लाख रुपये से श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण, मड़ैया देवी में पांच लाख से श्मशान घाट व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.