मेरठ, जनवरी 24 -- हस्तिनापुर। नेताजी सुभाष चंद बोस 129 वीं जन्म जयंती कस्बे के बंगाली बाजार स्थित सुभाष चौक पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झंडारोहण किया गया व प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल व सोसाइटी अध्यक्ष सुशील नागर ने ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद सभी ने नेताजी सुभाष चंद बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक व देश भक्ति की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में रेंजर खुशबू उपाध्याय ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उनके अंदर देश भक्ति का जो जज्बा था उससे हमें सीख लेनी चाहिए। नित...