सोनभद्र, अगस्त 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र नगर मंडल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क में नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में मनाई। मुख्य अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस राजनीति के अद्भुत खिलाड़ी थे। वे एक ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे, उनके आदर्शों को जो मान लेगा उसका जीवन सफल हो जाएगा। नगर अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था। इस मौके पर युवा मोर्चा प्रदेश का...