रांची, जनवरी 24 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर शुक्रवार देर रात सुभाष बाजार चौक, तेलवाडीह (डीहमोड़) में पांता नाच के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बंगाल, ओडिशा और झारखंड के पारंपरिक झूमर गीतों और नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति हुई, जो देर रात तक चलती रही। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि फणिभूषण सिंह मुंडा, ग्राम प्रधान भूतनाथ सिंह मुंडा, रामकिशोर सिंह मुंडा, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिलेश्वर कोइरी, दलेल चन्द्र महतो, परदेशी महतो, रोहित कुमार महतो, बासुदेव महतो, लालदेव महतो, सच्चिदानंद महतो, भजोहरि महतो, अमीन महतो, टिकैत महतो, अश्विनी कुमार महतो, विश्वेश्वर साहू, रामजी साहू, शिवेश्वर महतो, राजू महतो, कृष्णा महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...