धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय यादवपुर गोविंदपुर में नए शैक्षणिक सत्र में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल वार्डेन सह शिक्षक उज्ज्वल कुमार तिवारी ने बताया कि रिक्त सीटों के लिए नामांकन फॉर्म जमा लेने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यालय में अनाथ, एकल माता-पिता, उग्रवाद प्रभावित, मानव तस्करी से प्रभावित, बाल श्रमिक केवल बालक को प्राथमिकता दी जाएगी। विभिन्न विद्यालयों, प्रखंड कार्यालय, हाट बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में अभियान चला कर नामांकन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। स्कूल में वर्ग दसवीं तक की पढ़ाई होती है। यह पूरी तरह से निःशुल्क हैं। यहां बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ निःशुल्क पोशाक, रुचिकर एवं पौष्टिक भोजन, कॉपी, किताब, खेल सामग्री, दैनिक उपयोग क...