रांची, सितम्बर 7 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, नेताजी चौक, खूंटी की आयोजन समिति का पुनर्गठन कर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। नकुल भगत को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गोपाल भगत, राजकुमार साव (बाबु), राजेश्वर गुप्ता (राजू), आनंद कुमार, श्रीकांत चौधरी, कुमार सौरभ और गुलिट मिश्रा उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं लव चौधरी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। मंत्री पद पर दामोदर प्रसाद गुप्ता, मनोज गुप्ता (डॉन), मनोज लाल स्वर्णकार, अशोक गुप्ता, संतोष गुप्ता, विक्की गुप्ता और मनीष जायसवाल (मंटू) को चुना गया। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बजरंग बाहेती और अशोक अग्रवाल को दी गई। इसके अलावा कुश चौधरी, शशि पांडे, विशाल साहू और मनोज गुप्ता को...