रांची, फरवरी 13 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को नेताजी चौक के समीप भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रानी टूटी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि खूंटी को स्वच्छ, सुंदर और शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए स्पष्ट मास्टर प्लान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि विकास के विजन के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने विश्वास जताया कि रानी टूटी में शहर के समग्र विकास की क्षमता है। पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि न्यायालय के निर्देश पर हो रहे इस चुन...