गाज़ियाबाद, नवम्बर 25 -- गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में कल्चरल उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्सव का उद्घाटन प्रधानाचार्या रुचि गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जहां बच्चों का संपूर्ण विकास और भरपूर मनोरंजन होता है। वहीं, दूसरी तरफ उनमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति जिज्ञासा भी उत्पन्न होती है। उत्सव की शुरुआत बच्चों ने फैशन शो से की, जिसमें उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मी बाई, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, सरोजिनी नायडू आदि की वेशभूषा में रैंप वॉक किया। रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रचारक जादूगर वीके सम्राट ने विभिन्न प्रकार की मैजिक ट्रिक दिखाकर सभी का मन मोह लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.