लोहरदगा, जनवरी 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के पूर्व वरिष्ठ गणित शिक्षक सह-समाजसेवी छतरबागीचा, लोहरदगा निवासी अवध बिहारी दुबे का निधन 21 जनवरी की देर रात हो गया है। वह लगभग 78 वर्ष के थे। दिवंगत अवध बिहारी दुबे ने नेतरहाट स्कूल में वर्ष 1986 से 2007 तक अपनी सेवाएं दीं। वह न केवल गणित के एक शिक्षक थे। बल्कि उनका पूरा जीवन सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के कार्यों के प्रति समर्पित रहा। उनका अंतिम संस्कार 23 जनवरी को लोहरदगा में संपन्न किया जाएगा। इस दुःख की घड़ी में मनोहर देवघरिया, डा शैलेश कुमार, कृष्ण मोहन प्रसाद केसरी, अजय कुमार सिंह, दीपक जायसवाल बंटू, सतीश जायसवाल, विकास कुमार साहू, डा जनार्दन मिश्रा, अमर प्रसाद अग्रवाल, मदन मोहन पांडेय, गुमला के सिविल सर्जन डा एसएन चौधरी, डा नयन, मनोरमा एक्का, अजय कुमार पांडेय, अतुल...