दुमका, जनवरी 29 -- दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन वितरण व्यवस्था एक बार फिर नेटवर्क समस्या की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। सरकार द्वारा नया फोर जी ई-पोश मशीन उपलब्ध कराए जाने के बावजूद वितरकों और लाभुकों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला कुंजबोना पंचायत अंतर्गत गम्हरा गांव का है, जहां झारखंड स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित जन वितरण दुकान को नेटवर्क की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि दुकान में नेटवर्क नहीं मिलने के कारण डीलर को करीब आधा किलोमीटर दूर खुले मैदान में लाभुकों को लेकर जाना पड़ा। वहां ईंट-पत्थर और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के सहारे अनाज तौल कर वितरण किया गया। इस दौरान दर्जन भर से अधिक लाभुक बॉयोमेट्रिक सत्यापन के लिए फिंगर प्रिंट कराने का इंतजार करते नजर आ...