गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- मोदीनगर, संवाददाता। नेटवर्क मार्केटिंग में जोड़कर अच्छी कमाई कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने छह लोगों से 2.47 लाख रुपए ठग लिए। ठगी के शिकार लोगों ने मोदीनगर तहसील पहुंचकर एसीपी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। नगर की हनुमानपुरी कॉलोनी निवासी संगीता,माला देवी,जिला मेरठ के गांव जुल्हैड़ा निवासी अर्चना,जिला मेरठ के गांव गणेशपुर निवासी अरविंद कुमार व गाजियाबाद के सिहानी निवासी मुकेश देवी सहित अन्य लोग मोदीनगर तहसील पहुंचे और एसीपी मोदीनगर को शिकायती पत्र दिया। उनका कहना है कि उनकी मुलाकात जगतपुरी कॉलोनी निवासी एक महिला से हुई। महिला ने कहा कि नेटवर्क मार्केटिंग का काम है और इसमें टीम बनाकर कार्य किया जाता है। उक्त महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर सभी से 2.47 लाख रुपए सिक्योरटी कहकर जमा करा लिए। यह कहा गया कि एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.