जहानाबाद, जनवरी 8 -- शिविरों में कार्ड बनाने के लिए किसानों की उमड़ रही भीड़ करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में फार्मर कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कार्ड बनाने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रतिनियुक्ति कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि सर्वर डाउन होने के कारण कार्य काफी धीमा गति से हो रहा था। किसानों की जागरूकता देखते ही बन रही थी। खजूरी पंचायत भवन में आयोजित शिविर में पंचायत के सभी गांव से काफी संख्या में किसान जुटे। कृषि विभाग के प्रतिनियुक्ति एसएमएस राहुल कुमार ने बताया कि फार्मर कार्ड पूरी पारदर्शिता के साथ बनाई जा रही है। हालांकि नेटवर्क प्रॉब्लम तथा सर्वर डाउन होने की समस्या देखी जा रही है। इसके बावजूद प्रयास किया जा रहा है कि फार्मर कार्ड बनाया जाए। जमीन संबंधी विभिन्न समस्याओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.