नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- आज हम आपको नेटफ्लिक्स की उस सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिसका पहला सीजन करीब 10 हफ्तों से नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए है। ये सीरीज ओटीटी की सबसे महंगी शोज में से एक है। इस सीरीज का अगला सीजन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर करेगा। सीरीज आईएमडीबी की टॉप 200 शोज की लिस्ट में आता है।पहचान पाए सीरीज का नाम क्या आप पहचान पाए सीरीज का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बता रहे हैं। इस सीरीज का नाम है स्ट्रेंजर थिंग्स। यह एक अमेरिकी सुपरनेचुरल साइंस फिक्शन हॉरर सीरीज है। सीरीज को मैट डफर और रॉस डफर ने बनाया है। अबतक आ चुके हैं चार सीजन इस सीरीज के अबतक चार सीजन आ चुके हैं। सीरीज का पांचवा सीजन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा। सीरीज का पांचवा सीजन 27 नवंबर सुबह साढ़े छह बजे प्रीमियर होगा। सीजन 5 के पहले 4 एप...