संभल, मार्च 18 -- संभल। धार्मिक नगर कमेटी द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाले नेजा मेले को लेकर इस बार विवाद खड़ा हो गया है। सोमवार को एएसपी श्रीश्चंद्र ने नेजा कमेटी के अध्यक्ष चौधरी शाहिद हुसैन मसूदी और अन्य सदस्यों के साथ हुई बैठक में सख्त रुख अपनाते हुए मेले के आयोजन पर रोक लगा दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोमनाथ के लुटेरे की याद में मेला नहीं होगा। सदर कोतवाली में हुई बैठक में एएसपी श्रीश्चंद्र ने कहा कि सय्यद सलार मसूद गाजी महमूद गजनवी का सेनापति था, जिसने इतिहास में सोमनाथ मंदिर पर हमला कर लूटपाट और कत्लेआम किया था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, किसी भी लुटेरे की याद में यहां कोई भी मेले का आयोजन नहीं होगा। यदि किसी ने इस प्रकार का अवैध कृत्य करने की कोशिश की, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि, यदि कोई देश के प्रति अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.