संभल, मार्च 20 -- नेजा मेला विवाद के चलते मंगलवार को नजरबंद किए गए नेजा कमेटी अध्यक्ष चौधरी शाहिद हुसैन मसूदी को बुधवार को रिहा कर दिया गया। उनके घर के बाहर तैनात आरआरएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) और पुलिस बल को भी हटा लिया गया। नेजा मेले को लेकर एएसपी श्रीशचंद्र ने लुटेरे के नाम पर मेला लगाए जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। मंगलवार को मेले के लिए ढाल गाड़ी जानी थी। इससे पूर्व ही एएसपी श्रीश्चंद्र व सीओ अनुज चौधरी ने कोतवाली के सामने ढाल के छेद को सीमेंट से बंद करवा दिया। साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इसके मद्देनजर किसी भी संभावित विवाद से बचने के लिए नेजा कमेटी अध्यक्ष को उनके घर में 24 घंटे तक नजरबंद रखा गया। कोतवाल अनुज तोमर ने बताया कि अब स्थिति सामान्य है और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.