नवादा, फरवरी 12 -- नवादा। अरविन्द कुमार रवि शीतल जल के झरने के कारण सूबे के कश्मीर के रूप में ख्यातिलब्ध नवादा का ककोलत जलप्रपात राष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। वन विभाग ककोलत जलप्रपात को एडवेंचर जोन के रूप में विकसित कर रहा है। वन विभाग की योजना ककोलत को इको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित करने की है। इसके लिए यहां नेचर ट्रेल (प्राकृतिक भ्रमण पथ) और लैंड स्केपिंग (भू-सौंदर्यीकरण) का काम कराया जा रहा है। देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ककोलत में नेचर ट्रेल विकसित किया जा रहा है। नेचर गाइड की मदद से पर्यटकों को ककोलत अभयारण्य की सैर कराये जाने की विभाग की योजना है। वन विभाग का उद्देश्य ककोलत में सालोंभर पर्यटकों का आवागमन बनाये रखने की है। सब कुछ समय पर हुआ तो होली के पहले तक...