फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ के किन्नर शुक्रवार को आमने सामने आ गए। नेग वसूली को लेकर हुए विवाद में संघर्ष हो गया। किन्नरों के बीच लाठी डंडे भी खूब चले। किसी ने भी बचाव करने की हिम्मत नही की। यही नहीं क्षुब्ध किन्नरों ने नग्न होकर बीचोबीच सड़क पर हंगामा मचाया। इससे मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। शुक्रवार को दोपहर शहर कोतवाली के पक्कापुल चौराहे पर पहुंचे फतेहगढ़ के कुछ किन्नरों ने इस बात पर आपत्ति जतायी कि फर्रुखाबाद के किन्नर फतेहगढ़ में जाकर नेग वसूली करते हैं। इस बीच शहर के किन्नरों का मजमा लग गया। दोनों पक्षों में वाद विवाद शुरू हो गया। वाद विवाद इतना अधिक बढ़ा कि कुछ किन्नर अर्धनग्न तो कुछ किन्नर नग्न होकर हंगामा मचाने लगे। सड़क पर हो रहे विवाद से तमाशबीन भी बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए। मगर किसी ...