नई दिल्ली, जनवरी 20 -- मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) 1 जनवरी, 2024 से अपनी सभी कारों की कीमतें बढ़ा चुकी है। इसमें उसके एरिना और नेक्सा दोनों डीलरशिप के मॉडल शामिल हैं। हम आपको नेक्सा डीलरशिप पर मिलने वाले मॉडल की नई कीमतों के बारे में बता रहे हैं। नेक्सा डीलरशिप पर कुल 8 मॉडल को सेल किया जा रहा है। इसमें इग्निस, बलेनो, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, जिम्नी, XL6, इनविक्टो और सियाज शामिल हैं। कंपनी ने इन कीमतों में 50 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की है। वहीं, कुछ मॉडल 10 हजार रुपए तक सस्ते भी हुए हैं। मारुति इग्निस की नई कीमतें अब 5.84 लाख रुपए से लेकर 8.25 लाख रुपए हो चुकी है। यानी इसकी कीमतों में 5,000 रुपए तक की कमी आई है। बलेनो की नई कीमतें अब 6.66 लाख रुपए से लेकर 9.88 लाख रुपए हो चुकी है। यानी इसकी कीमतों में 5,000 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं। फ्रो...