शामली, फरवरी 24 -- माहे रमजान के छठें दिन क्षेत्र के गांव सोंता रसूलपुर में धार्मिक सभा में कुरआन पाक की तिलावत और व्याख्यान के दौरान समाजसेवी मास्टर जाहिद ने बताया कि अल्लाह ने पवित्र फरमाया है कि कयामत के दिन ईमान वालों के चेहरे रौशन होंगे, जबकि कुफ्र करने वालों के चेहरे काले पड़ जाएंगे। रौशन चेहरों वाले लोग अल्लाह की रहमत के साए में होंगे, जबकि इनकार करने वालों को उनके कर्मों के अनुसार अज़ाब का सामना करना पड़ेगा। उलेमा ने कहा कि इन आयतों का मकसद इंसान को अपने अमल सुधारने की तरफ़ ध्यान दिलाना है। दुनिया की जिंदगी अस्थायी है, जबकि आख़िरत की कामयाबी असली कामयाबी है। इसलिए हर इंसान को चाहिए कि वह ईमान, सच्चाई और नेक कार्यों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाए। इस बात पर भी जोर दिया कि मुसलमानों को बेहतरीन उम्मत इसलिए कहा गया है क्योंकि उनकी जिम्मेदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.