मैनपुरी, अप्रैल 28 -- शहर के मंछना स्थित पैराडाइज सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कत्थक कलाकार आकाश द्विवेदी ने प्रस्तुति दी। संस्था प्रधानाचार्य डा. सीपी पांडेय ने भगवान गणेश एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजन किया। संस्थान की ओर से कलाकार आकाश द्विवेदी व उनके पिता रत्नेश द्विवेदी को सम्मानित किया गया। बच्चों को शास्त्रीय संगीत व शास्त्रीय नृत्य सहित लोक नृत्य के बारे में भी बताया। कत्थक कलाकार ने कहा कि नृत्य से शारीरिक संगठन मजबूत बनता है एवं एकाग्रता बढ़ती है। शास्त्रीय नृत्य अवसाद, चिंता को दूर करने में बेहद कारगर साबित हुआ है। उन्होंने भगवान शिव से संबंधित एक शास्त्रीय नृत्य का भी मंचन किया। छात्राओं ने कत्थक नृत्य की कुछ मुद्राओं को सीखा। उन्होंने बच्चों से प्रश्नोत्तर भी किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि कत्थक कल...