प्रयागराज, नवम्बर 19 -- लेडीज क्लब की ओर से पन्नालाल रोड स्थित क्लब के सभागार में महिलाओं ने नृत्य नाटिका मार्मिक प्रस्तुति की गई। नाटिका का कथानक अहमदाबाद ने हुई विमान दुर्घटना और पहलगाम हुई आतंकी घटना पर केंद्रित रहा। कलाकारों ने सशक्त संवाद और बेहतरीन अभिनय से दिखाया कि जीवन कितना क्षणभंगुर है। महिलाओं ने सूफी गीत पर मोहक नृत्य की प्रस्तुति की। संयोजन किरण चावला ने किया। क्लब अध्यक्ष सुमन अग्रवाल, सचिव रोजी बीर, कोषाध्यक्ष नेहा भार्गव, प्रभा भार्गव, शशि कनोडिया, शारदा मध्यान, सुषमा गौड़, सुषमा कपूर, जमुनोत्री गुप्ता, स्तुति अग्रवाल, पूनम गुलाटी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...